Edited By suman, Updated: 28 Aug, 2018 06:31 PM
सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर डाली। कलेक्टर की जनसुनवाई के पत्नी ने पति की जंकर धुनाई की। जानकारी के अनुसार झांसी में कार्य करने वाले शिव कुमार और उसकी पत्नी गीता अहिरवार टीकमगढ़ निवासी...
सागर : सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर डाली। कलेक्टर की जनसुनवाई के पत्नी ने पति की जमकर धुनाई की। जानकारी के अनुसार झांसी में कार्य करने वाले शिव कुमार और उसकी पत्नी गीता अहिरवार टीकमगढ़ निवासी के बीच कोर्ट केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई मंगलवार को जिला कोर्ट में हुई।
सुनवाई के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने पत्नी और उसकी मां दोनों ने मिलकर पति शिव को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कलेक्टर परिसर में आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने मामले को शांत करने की काफी कोशिश की। लेकिन पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ था। काफी समझाईश के बाद दोनों पति-पत्नी अलग हो गए।