पति की दरिंदगी का शिकार हुई महिला, आखिरकार डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

Edited By suman, Updated: 15 May, 2019 11:47 AM

woman going for two years infections

जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति की दरिंदगी की शिकार 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को यहां डाक्टरों ने नया जीवन दिया। एमवाए अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप...

इंदौर: जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति की दरिंदगी की शिकार 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को यहां डाक्टरों ने नया जीवन दिया। एमवाए अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली।

 

PunjabKesari
 

ये है पूरा मामला
दरअसल लगभग 2 साल पहले दूसरी महिला से प्रेम के चक्कर में पत्नी की पिटाई के बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में वाहन का हैंडल ग्रिप डाल दिया था। दो दिन पहले महिला की हालत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। मंगलवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से वाहन का हैंडल निकाला। फिलहाल महिला के लिए अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं और वो पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में है. वही पुलिस ने आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और महिला के शरीर से बाइक का हैंडल निकाल लिया गया, लेकिन महिला को 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं डॉक्टरों के इस जटिल ऑपरेशन के बाद ये अस्पताल और इसके काबिल डॉक्टर फिर से चर्चा में हैं।
 

PunjabKesari
 

शर्म के कारण महिला ने नहीं बताई आपबीती
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पति के किसी और महिला के मेल जोल पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था, पत्नी की रोकटोक पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी को शराब पिलाकर उसके गुप्तांग में हैंडल डाल दिया. शर्म के कारण महिला ने ये घटना किसी को नहीं बताई और ऐसी ही हालत में महिला ने करीब 2 साल गुजार दिया, लेकिन इसी बीच उसके पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और उसका दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उसनेे  हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची. उसकी हालत देख महिला पुलिस का भी दिल पसीज गया और उसने जल्द ही पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में ऑपरेशन करने का फैसला किया और  जटिल सर्जरी के जरिये ऑपरेशन को सफल बनाया.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!