मुंबई से बार गर्ल बुलाकर देह व्यापार करवाती थी महिला, गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 11 Oct, 2018 05:34 PM

women from delhi called bar girl did business arrested

मुंबई से बार गर्ल बुलाकर देह व्यापार करवाने वाली महिला एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश है। महिला दो साल से देह व्यापार में लिप्त थी। तिलक नगर टीआई पल्लवी शुक्ला के मुताबिक चार दिन पहले स्कीम-140 स्थित वृंदावन गार्डन...

इंदौर: मुंबई से बार गर्ल बुलाकर देह व्यापार करवाने वाली महिला एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश है। महिला दो साल से देह व्यापार में लिप्त थी। तिलक नगर टीआई पल्लवी शुक्ला के मुताबिक चार दिन पहले स्कीम-140 स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी से मुंबई की दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बार गर्ल हैं। तीन दिन पहले उन्हें खजराना निवासी आफरीन उर्फ अमरीन ने कॉल कर बुलाया था।

PunjabKesari

उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने आफरीन को पकड़ लिया। टीआई के मुताबिक गिरोह में शामिल मनोज जायसवाल और अली की तलाश है। मनोज ने वकील अनुराग से मकान किराए पर लिया था। आफरीन पहले पति को छोड़ चुकी है। उसने दूसरी शादी कर ली। वह दो साल से इस काम में लिप्त है। उसने बताया कि एजेंटों के जरिये मुंबई की कई युवतियों से संपर्क हुआ था। वाट्सएप से फोटो मंगवाकर उन्हें 800 रुपए रोज के हिसाब से बुलाती थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!