Edited By kirti, Updated: 18 Mar, 2021 02:01 PM
मध्यप्रदेश के कटनी नगर निगम क्षेत्र के विवेकानंद वॉर्डवासी महिलाओं वॉर्ड में बिजली सड़क व पानी की समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर को चूड़ी भेंट कर विरोध जताया। वॉर्ड के लोग व कांग्रेसी नगर निगम के सामने मेन सड़क पर आधे घंटे तक सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन...
कटनी(संजीव): मध्यप्रदेश के कटनी नगर निगम क्षेत्र के विवेकानंद वॉर्डवासी महिलाओं वॉर्ड में बिजली सड़क व पानी की समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर को चूड़ी भेंट कर विरोध जताया। वॉर्ड के लोग व कांग्रेसी नगर निगम के सामने मेन सड़क पर आधे घंटे तक सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि विवेकानंद वॉर्ड के सैकड़ों लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्या को लेकर 3 घंटे नगर निगम कार्यालय का घेराव कर कमिश्नर कार्यालय के सामने धरना पर बैठ थे लेकिन जब नगर निगम कमिश्नर नगर निगम नहीं पहुंचे तो सैकड़ो वॉर्ड वासी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मेन सड़क पर चक्का जाम कर धरना दे दिया।
जिससे आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही ओर जैसे ही नगर निगम के कमिश्नर सतेंद्र धाकरे नगर निगम के मेन सड़क पहुंचे सड़क पर बैठी सभी महिलाओं ने तुरंत कमिश्नर को चूड़ियां भेंट कर अपना विरोध किया। वहीं वॉर्डवासियों का कहना है कि वार्ड में विकास के नाम पर आजतक कुछ भी नही हुआ है, जिसको लेकर पिछले कई पार्षदो और रहवासियों ने बिजली पानी और अवैध प्लॉटिंग की शिकायत नगर निगम कमिश्नर से कर चुके है लेकिन आजतक न तो विकास हो सका और न ही अवैध प्लॉटिंग रुक सकी। दूसरी ओर नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि विवेकानंद वॉर्ड में जो भी समस्याएं है उन समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि विवेकानंद वॉर्ड में जो भी समस्याएं है उन समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।