महिलाओं को अब नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, पेट्रोल पंप पर मिलेगा आरक्षण

Edited By suman, Updated: 31 Aug, 2018 04:47 PM

women will not have to eat now dhanke will get

महिला सशक्तीकरण योजना के तहत हिदुंस्तान पेट्रोलियम कंपनी अब महिलाओं को पेट्रोल पंप में आरक्षण देने जा रही है। इससे पेट्रोल पंप में महिलाओं को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। पेट्रोल पंप में महिलाओं के लिए अलग नोजल आरक्षित होगा जिसमें सिर्फ महिलाओं...

रीवा : महिला सशक्तीकरण योजना के तहत हिदुंस्तान पेट्रोलियम कंपनी अब महिलाओं को पेट्रोल पंप में आरक्षण देने जा रही है। इससे पेट्रोल पंप में महिलाओं को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। पेट्रोल पंप में महिलाओं के लिए अलग नोजल आरक्षित होगा जिसमें सिर्फ महिलाओं को पेट्रोल एवं डीजल प्रदान किया जाएगा। जबलपुर के बाद रीवा भी ऐसा जिला होगा जहां पेट्रोल पंप में महिलाओं को आरक्षण की व्यवस्था होगी।
PunjabKesariजानकारी के अनुसार शहर में पढऩे वाली छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इन महिलाओं को पेट्रोल टंकी में पेट्रोल भराने के लिए लाइन में पुरुषों के साथ खड़ा होना पड़ता है। इस दौरान वह हिचक महसूस करती हैं। इसी को देखते हुए अब पेट्रोल पपं में भी महिलाओं को आरक्षण देने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शहर के झिरिया स्थित पेट्रोल पंप पर यह व्यवस्था बनाई जा रही है। साथ ही वाहनों में हवा एवं पानी जैसी सुविधाएं भी पृथक से होगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह नारी शक्ति के नाम योजना प्रांरभ हुई है। बताया जा रहा है इसका काम पूर्ण होने के बाद जल्द ही शुभारंभ कराया जाएगा। 

PunjabKesari
इस कलर से होगी पहचान
पेट्रोल पंप में महिलाओं के लिए आरक्षित पंप की पहचान हो सकें इसके लिए पेट्रोल पंप में पिंक कलर के पृथक से नोजल होंगे। इसमें महिलाओं को सामान्य एवं विशेष पेट्रोल दोनों तरह के फ्यूल मिल सकेंगे। साथ ही हवा एवं पानी के लिए दो काउंटर बनाए जाएंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!