प्रदेश में पैदा होगा विश्व का दूसरा मंहगा मसाला

Edited By suman, Updated: 02 Sep, 2018 03:17 PM

world s second costly masala will be born in the state

मध्यप्रदेश में विश्व के दूसरे मंहगे मसाले की पैदावार हो गई है। कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने केसर के बाद वेनीला की पैदावार शुरू की है। उन्होंने इसके लिए जरूरी वातावरण तैयार किया है। कॉलेज परिसर के एक एकड़ में फसल उगाई गई है। अब किसानों को भी...

इंदौर : मध्यप्रदेश में विश्व के दूसरे मंहगे मसाले की पैदावार हो गई है। कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने केसर के बाद वेनीला की पैदावार शुरू की है। उन्होंने इसके लिए जरूरी वातावरण तैयार किया है। कॉलेज परिसर के एक एकड़ में फसल उगाई गई है। अब किसानों को भी इसकी खेती करने का तरीका और उससे होने वाली आय के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वेनीला का उपयोग आइसक्रीम, केक, बिस्किट, दही, चॉकलेट जैसे कई प्रकार के खाद्य उत्पादों से लेकर परफ्यूम, मॉइश्चराइजर, शैंपू, साबुनों आदि में होता है।
PunjabKesari केसर को देश का सबसे महंगा महंगा मसाला माना जाता है। यह बाजार में एक लाख रुपए किलो तक बिकता है। वहीं दूसरे नंबर की फसल वेनीला हो सकती है। इसका फ्लेवर के रूप में उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत भी बाजार में 36 हजार रुपए प्रति किलो है। इसे उगाने का सफल प्रयोग इंदौर के कृषि महाविद्यालय में हो चुका है। कई किसानों ने इसकी खेती भी शुरू कर दी है। इस फसल की लागत शुरुआती दौर में किसानों को महंगी लग सकती है लेकिन 6 महीने में यह तैयार हो जाती है और किसान को प्रति एकड़ करीब 25 लाख रुपए तक की सालाना कमाई हो सकती है। पहली बार में लागत 12 से 15 लाख रुपए आती है लेकिन एक बार फसल लगने के एक साल बाद इसमें न के बराबर खर्च आता है। यही फसल 10 से 15 साल तक लगातार उत्पादन देती है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!