crime news: सौतेली मां को मारी गोली, छोटू उर्फ विवेक यादव गिरफ्तार

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jul, 2022 01:34 PM

young boy shot step mother with gun in gwalior

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के गुलाबपुरी में सौतेली मां को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर (अंकुर जैन): 5 दिन पहले मुरार थाना क्षेत्र के गुलाबपुरी में सौतेली मां को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मां को गोली मारने की पूरी कहानी भी सुनाई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता ने उसके और बड़े भाई के हिस्से में आई प्रॉपर्टी को सौतेली मां के कहने पर बेच दिया। इसके अलावा मां आए दिन प्रताड़ित करती थी और इसलिए तंग था, उसने तय कर लिया था। इस तरह जिदंगी नहीं कटेगी। इसलिए तमंचे का इंतजाम किया। फिर मौका पाकर सौतेली मां को गोली मार दी।

हत्या करने के इरादे से मारी गोली 

पुलिस ने बताया छोटू उर्फ विवेक यादव ने 5 दिन पहले सौतेली मां आशा यादव की कनपटी में गोली मारी थी। छोटू का इरादा आशा की हत्या का था। आशा को जख्मी हालत में देख परिवार के अन्य लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन बाद गोली निकाल दी गई। हालत इतने गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

सौतेली मां के व्यवहार से परेशान था आरोपी 

आशा को गोली मारकर छोटू यादव भागकर सुमावली पहुंच गया। वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। जिसके बाद उसने वहां पर फरारी काटी। मंगलवार शाम को उसकी लोकेशन मिल गई, तो गांव में दबिश देकर उसे राउंडअप कर लिया गया। मां की हत्या करने की कोशिश करने वाले आरोपी विवेक यादव ने खुलासा किया है उसकी मां की मौत के बाद रिश्तेदारों ने पिता के साथ बैठकर तय किया था। पुश्तैनी मकान में छोटू और उसके बड़े भाई का हिस्सा रहेगा। जब दोनों बालिग होंगे तब उनकी मर्जी से मकान का सौदा होगा। लेकिन पिता ने दूसरी शादी कर वादा तोड़ दिया। उस मकान को बेचकर दूसरी पत्नी आशा के नाम प्लॉट खरीदा। इसके अलावा आशा उसे और बड़े भाई को प्रताड़ित करती थीं। छोटी बातों पर ताने मारती थी और खाने पीने को भी नहीं देती थी। इससे तंग आकर उसने तमंचे का इंतजाम किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!