युवक को साध्वी के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 18 May, 2019 02:27 PM

youth had to make objectionable comments

भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह और देवास लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्स का मामला सामने आया।है। फेसबुक पर गोविंद नागर सेक्टर प्रभारी कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संबंध आतंकवाद से बताते हुए...

शाजापुर: भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह और देवास लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्स का मामला सामने आया।है। फेसबुक पर गोविंद नागर सेक्टर प्रभारी कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संबंध आतंकवाद से बताते हुए एक पोस्ट डाली थी। जिस पर रईस खान नाम के युवक ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और आपमानित भी किया।  इसके बाद बीजेपी ने युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की।पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। 

PunjabKesari


भाजपा सांसद प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी को भी दी गाली 
शिकायतकर्ता भाजपा दुपाड़ा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पाटीदार एवं रोहित राठौर ने थाना कोतवाली में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि, सोशल साइट फेसबुक पर गोविंद नागर सेक्टर प्रभारी कांग्रेस द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संबंध आतंकवाद से बताते हुए एक पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट पर रईस खान द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। साथ ही उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपमानित किया गया है।
 

PunjabKesari

टिप्पणीकर्ता ने भाजपा सांसद प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी को भी गाली दी है, जिससे हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी दुपाड़ा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार थाना कोतवाली में शिकायती आवेदन देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं लालघाटी टीआई कटारे के अनुसार उक्त पोस्ट करने वाले रईस खान को गिरफ्तार कर लिया गया

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!