कमाल की तनिष्का ! 13 साल की उम्र में हायर स्टडी की छात्रा, 10 भाषाओं का ज्ञान, और...

Edited By shahil sharma, Updated: 04 Feb, 2021 08:14 PM

13 year tanishka ba student from indore

मध्य प्रदेश की 13 साल की तनिष्का सुजीत इस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। तनिष्का ने 11 साल की उम्र में 10वीं की कक्षा पास की और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की।तनिष्का ने 5वीं तक रेगुलर पढ़ाई की है। उसके बाद...

इंदौर (गौरव कंछल): मध्य प्रदेश की 13 साल की तनिष्का सुजीत इस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। तनिष्का ने 11 साल की उम्र में 10वीं की कक्षा पास की और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की।

PunjabKesari

5वीं तक की रेगुलर पढ़ाई

तनिष्का ने 5वीं तक रेगुलर पढ़ाई की है। उसके बाद राज्यपाल की विशेष अनुमति से सीधे तनिष्का ने 10वीं और फिर 12वीं की कक्षा पास की। अब जब तनिष्का ने 12वीं पास कर ली है तनिष्का ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस विभाग में बीए में एडमिशन ली है।

12वीं में लिए 62.8 फीसदी अंक

तनिष्का ने 12वीं की परीक्षा 62.8 फीसदी अंकों से पास की। तनिष्का ने अभी भले ही बीए में एडमिशन लिया है लेकिन वह बीएएलएलबी करने के लिए विशेष अनुमति का इंतजार कर रही है। तनिष्का की माता ने राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुमति की अपील की है।

PunjabKesari

कोरोना से हो गई थी बच्ची के पिता की मौत

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से बीते साल जुलाई में तनिष्का के पिता की मौत हो गई थी। इस छोटी सी उम्र में तनिष्का की इतनी बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ था।  

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है तनिष्का का नाम

तनिष्का आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ और लिख सकती हैं। इसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल है। तनिष्का आंखों पर पट्टी बांधकर रूबिक क्यूब भी सॉल्व कर लेती है।

PunjabKesari

तनिष्का को है 10 भाषाओं का ज्ञान

इतना ही नहीं तनिष्का बेहद टैलेंटेड है। उन्हें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, उड़िया, बंगाली, उर्दू समेत 10 भाषाओं का ज्ञान है। खास बात है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई घर पर ही रहकर की है। इतनी छोटी उम्र में बीए में एडमिशन मिलने के पीछे उनके पिता का बड़ा हाथ है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!