मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2024 10:33 AM

5 mps from mp included in modi cabinet

नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है

नई दिल्ली/भोपाल : नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

PunjabKesari

पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चार बार सीएम बनने के बाद अब पहली बार उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली है।

PunjabKesari

सिंधिया दूसरी बार बने केंद्र में मंत्री

बीजेपी के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मोदी कैबिनेट में दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस बार उन्हें दूरसंचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

PunjabKesari

वीरेंद्र कुमार खटीक

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा से आठ बार से सांसदी जीतने वाले वीरेंद्र कुमार खटीक को भी मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। खटीक को कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। वे पहली बार 2017 में मोदी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बने थे। इसके अलावा साल 2021 में उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का प्रभार दिया गया है।

PunjabKesari

दुर्गादास उईके

बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

सावित्री ठाकुर

मध्य प्रदेश के धार से लोकसभा जीतकर आईं आदिवासी नेता सावित्री ठाकुर को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!