कोरोना निगेटिव मरीज को लगा दिए 6 रेमडेसिवीर इंजेक्शन, बड़ा सवाल लापरवाही का जिम्मेदार कौन?

Edited By meena, Updated: 15 May, 2021 04:56 PM

6 remdacivir injections given to corona negative patient

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के बीच लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक ऐसे मरीज को 6 रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगा दिए जो कि कोरोना पॉजिटिव नहीं था। दरअसल, मरीज सामान्य आईसीयू वार्ड में भर्ती था और उसे 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन...

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के बीच लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक ऐसे मरीज को 6 रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगा दिए जो कि कोरोना पॉजिटिव नहीं था। दरअसल, मरीज सामान्य आईसीयू वार्ड में भर्ती था और उसे 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा दिए गए। मामला संज्ञान में आने पर महिला को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, एक पचोर के एक व्यक्ति ने राजगढ़ कलेक्टर को 12 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दान किए थे। लेकिन इनमें से 6 इंजेक्शन ऐसे मरीज को लगा दिए गए जो कि कोरोना संक्रमित नहीं थी। मामले का खुलासा हुआ तो आनन फानन में महिला मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार ने मामला संज्ञान में लिया और एक टीम का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए। लेकिन इस सबके बीच कई सवाल उठ रहे हैं कि कि यदि महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी तो उसे रेमडेसिवीर इंजेक्शन क्यों लगाए गए। और यदि उसकी हालत गंभीर थी तो या उसमें कोरोना जैसे लक्षण थे तो उसे सामान्य मरीजों के बीच भर्ती क्यों किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!