आनंदीबेन पटेल ने संभाला कार्यवाहक राज्यपाल का पदभार, कल मंत्रियों को दिलाएंगी शपथ

Edited By meena, Updated: 01 Jul, 2020 06:04 PM

anandiben patel sworn in as acting governor of madhya pradesh

राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य समस्या के चलते उतरप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्‍त प्रभार सौपा गया है। भोपाल में उन्होंने एक सादे राजकीय समारोह में मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे कल...

भोपाल: राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य समस्या के चलते उतरप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्‍त प्रभार सौपा गया है। भोपाल में उन्होंने एक सादे राजकीय समारोह में मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे कल शिवराज कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। वे आज दोपहर भोपाल पहुंची। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमल नाथ भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

जिक्रयोग है कि कल गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट में शामिल होने वाले ने मंत्रियों को आनंदीबेन पटेल शपथ दिलाएंगी। आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!