Edited By meena, Updated: 08 Sep, 2020 01:26 PM
विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। सुमावली विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के बड़े भाई डॉ सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी...
भोपाल(प्रतुल पाराशर): विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। सुमावली विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के बड़े भाई डॉ सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दें कि सतीश सिंह सिकरवार पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल से चुनाव हरे थे। कांग्रेस में आने के बाद वे ग्वालियर पूर्व विधानसभा से उप चुनाव लड़ सकते हैं। ग्वालियर में दबंग और ठोस नेता की छवि के कारण वोटरों की संख्या ज्यादा है। पूर्व में भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी लेकिन सिंधिया के कांग्रेस में होने के कारण वह नहीं गए थे। अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में है तो एक विरोध जाहिर करने के लिए भी उनका कांग्रेस में जाना ग्वालियर शहर में चर्चा का विषय है।