संवैधानिक संस्थानों को नपुंसक बना रही भाजपा, मीनाक्षी के नामांकन खारिज होने पर सिंघार का बड़ा हमला

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2026 09:15 PM

bjp is rendering constitutional institutions impotent singhar launches scathing

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। बकायादा भाजपा में बधाइयों का सिलसिला शुरु हो चुका है। सीएम मोहन यादव व हेमंत खंडेलवाल ने केवट को विजय होने पर बधाई दी है। इधर कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी को पता था हमारे पास 63 विधायक है और उनके पास तीसरे प्रत्याशी के लिए 58 विधायक नहीं थे। सिर्फ मीडिया में ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया। एयरपोर्ट पर हमारे साथियों को 5 -6 घंटे इंतज़ार करवाया। प्लेन को उड़ने की परमिशन ही नहीं दी गई। विधायक अपने बीवी बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर गर्मी में परेशान हुए। ये एक विचारधारा की लड़ाई है। गोडसे, हिटलर की वो विचारधारा गांधी की विचारधारा को लेकर कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। बीजेपी मीडिया को रोकने का प्रयास कर रही है। संवैधानिक संस्थानों को कमजोर और नपुंसक बनाया जा रहा है।  ये एक सीट की लड़ाई नहीं है। कांग्रेस कानून की लड़ाई लड़ेगी। यहां लोकतंत्र खत्म होने वाला है। इस बात को देश और प्रदेश गंभीरता से समझेगा।

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन पर नामांकन एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगा है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। जिसमें जिक्र है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ हैदराबाद की एक अदालत में आपराधिक मामला लंबित है जिसकी जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र में छिपाई थी। इसी आधार पर उनका नामांकन को खारिज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि  रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन को भाजपा की आपत्ति पर अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था। लेकिन मीनाक्षी ने जो स्पष्टिकरण दिया उससे संतुष्ट नहीं होने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!