Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 25 Apr, 2019 04:54 PM
बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह की सोमवारा इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इतने में साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में बोलते हुए उनकी जुबान फिसल गई और वे आंतकवाद पर कुछ ऐसा बोल गए, जिससे सियासत गरमा गई है...
भोपाल: बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह की सोमवारा इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इतने में साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में बोलते हुए उनकी जुबान फिसल गई और वे आंतकवाद पर कुछ ऐसा बोल गए, जिससे सियासत गरमा गई है।
दरअसल बीजेपी नेता राकेश सिंह कांग्रेस और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोल रहे थे और भगवा का बखान कर रहे थे, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई और अर्थ का अनर्थ हो गया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवादी तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। ’ जब चुनाव का समय आता है, तब कांग्रेस के नेता और दिग्विजय सिंह जगह-जगह भगवा की शरण में घुटने टेकते नजर आते हैं।
बता दें कि, मालेगांव बम धमाके की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने भोपाल से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विज सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसको लेकर कांग्रेस बीजेपी को पहले ही लगातार कटघरे में खड़ा कर रही है। वहीं अब राकेश सिंह द्वारा आतंकवाद पर यह बयान एक नई जंग शुरु कर सकता है।