‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान से BJP करेगी कांग्रेस का घेराव, वादाखिलाफी पर पूछे जाएंगे सवाल

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2020 03:51 PM

bjp will start  jhooth boley kouya katey  campaign

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उर्जा मंत्री ने कहा कि जनता के स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ‘झूठ बोले कौआ काटे’...

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उर्जा मंत्री ने कहा कि जनता के स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान चलाएगा। ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत 15 सितंबर को शुरु किया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता कमलनाथ-दिग्विजय प्रदेश में जहां भी जाएंगे वहां घेराव कर उनसे वादाखिलाफी पर जवाब मांगेंगे। 

PunjabKesari

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर प्रदेश के युवाओं से वादाखिलाफी की है। तोमर ने कहा कि जब राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें युवाओं और प्रदेश की जनता से किए वादे याद दिलाने की कोशिश की तो कहा गया कि सड़क पर उतर जाओ।

PunjabKesari
अब भारतीय जनता युवा मोर्चा जनता के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर 15 सितंबर को ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’ का आयोजन करेगा। इसके बाद युवा कमलनाथ-दिग्विजय को जहां भी वह जाएंगे। वहीं उनसे सवाल पूछेंगे कि वादाखिलाफी क्यों की? इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!