कैलाश का SP-BSP पर तंज, जल्द ही बंद हो सकता है VYAPM, पढ़िए 14 दिसंबर की बड़ी खबरें

Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Jan, 2019 07:08 PM

can be closed soon vyapm read 14 december big news

चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो रविवार शाम इंदौर में एक कार्यक्रम में पैर फिसलने से वह गिर गईं और घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल...

भोपाल: चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो रविवार शाम इंदौर में एक कार्यक्रम में पैर फिसलने से वह गिर गईं और घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। विजयवर्गीय ने लिखा है कि 'साइकल पर हाथी, सर्कस के अखाड़े में तो बहुत बार देखे हैं। सत्ता के अखाड़े में भी देखने को मिलेगा इस बार। मगर अफसोस, इस अखाड़े में साइकल टूट जाएगी, और हाथी औंधे मुंह गिरेगा। कमलानाथ सरकार बहुचर्चित घोटाला करने वाले व्यापम को बंद करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने अपने मैनीफेस्टो में व्यापम को बंद करने का वादा किया गया था। जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है। व्यापम की जगह अब 'राज्य कर्मचारी आयोग' का गठन किया जाएगा।  


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Special News, Aj Ki Badi Khabrain, Congress, BJP, आज की बड़ी खबरें


पढ़िए आज की बड़ी खबरें 

  • घायल हुईं कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, शिवराज ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
    चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो रविवार शाम इंदौर में एक कार्यक्रम में पैर फिसलने से वह गिर गईं और घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार साधो के एक हाथ में फ्रैक्चर की खबर है। 


    PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Special News, Aj Ki Badi Khabrain, Congress, BJP, आज की बड़ी खबरें
     

  • VYAPM को बंद करने की तैयारी में कमलनाथ सरकार, अब बनेगा 'राज्य कर्मचारी आयोग'
    कमलानाथ सरकार बहुचर्चित घोटाला करने वाले व्यापम को बंद करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने अपने मैनीफेस्टो में व्यापम को बंद करने का वादा किया गया था। जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है। व्यापम की जगह अब 'राज्य कर्मचारी आयोग' का गठन किया जाएगा।  


    PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Special News, Aj Ki Badi Khabrain, Congress, BJP, आज की बड़ी खबरें
     

  • कैलाश का SP-BSP पर तंज, बोले- लोकसभा के अखाड़े में साइकल टूट जाएगी औऱ हाथी औंधे मुंह गिरेगा
    भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। विजयवर्गीय ने लिखा है कि 'साइकल पर हाथी, सर्कस के अखाड़े में तो बहुत बार देखे हैं। सत्ता के अखाड़े में भी देखने को मिलेगा इस बार। मगर अफसोस, इस अखाड़े में साइकल टूट जाएगी, और हाथी औंधे मुंह गिरेगा।
     

  • अगर यही हाल रहा तो सड़कों की हालत 15 वर्ष पहले जैसी हो जाएगी- गोपाल भार्गव
    प्रदेश में एक बार फिर सड़कों का मुद्दा गरमा गया है। अभी तक शिवराज सिंह के 'अमेरिका की सड़क' वाले बयान को लेकर कांग्रेस लगातार तंज कसती आई है। लेकिन अब बीजेपी प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 'प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सड़कों का विकास रोक दिया है। यदि यही हालाते रहे तो सड़कों की हालत 15 साल पहले जैसी हो जाएगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत सड़कों का टेंडर ना हो पाना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।'


    PunjabKesari,
     

  • लोकसभा चुनाव: MP के लिए शाह ने किया टीम का गठन, कमलनाथ ने बनाया ये मास्टर प्लान
    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए टीमों का गठन कर दिया है। हर टीम में लोकसभा प्रभारी और संयोजक के साथ आठ लोगों को रखा गया है। भोपाल में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा प्रभारी और उमाशंकर गुप्ता संयोजक रहेंगे। वहीं, कांग्रेस हर सीट पर एक मंत्री के साथ 4 विधायकों की टीम तैनात करेगी। मिली जानकारी के अनुसार,मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछले दो दिनों में दिल्ली में इस बारे में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया से चर्चा की। अब रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसे राहुल गांधी की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।


    PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Special News, Aj Ki Badi Khabrain, Congress, BJP, आज की बड़ी खबरें
     

  • 'MP विधानसभा की उपाध्यक्ष' का काफिला हुआ हादसे का शिकार, ड्राइवर और 3 पुलिसकर्मियों की मौत
    मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी सुरक्षा में लगे फॉलो गार्ड वाहन को एक ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कांवरे बाल-बाल बची हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। हादसे में मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कॉस्टेबल, एक कांस्टेबल सहित एक प्राइवेट ड्राइवर भी शामिल हैं। बालाघाट में कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष...
     

  • हत्या के मामले में फरार UP का पूर्व SP सांसद जवाहर जायसवाल MP के दमोह से गिरफ्तार
    वाराणसी में बैंक कर्मी की हत्या के मामले में फरार चंदौली से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और 25 हजार के इनामी जवाहर जायसवाल को एसटीएफ की टीम ने दमोह से गिरफ्तार किया है। पूर्व आरोपी सांसद जायसवाल को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी सांसद हटा रोड स्थित संजय राय के निवास पर छिपा था। जिनकी तलाश दमोह में सात दिन से की जा रही थी। जायसवाल चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इसी मामले में जवाहर का बेटा व 25 हजार का इनामी गौरव पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है और उसकी तलाश जारी है।
     

  • फॉलोअप गार्ड्स के परिवारों को मिलेगी 1-1 करोड़ की मुआवजा राशि , BJP ने की जांच की मांग
     मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के अलावा BJP नेताओं ने सड़क हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। हिना के काफिले के साथ हुई दुर्घटना के पीछे आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये नक्सली साजिश तो नहीं। हालांकि कांवरे ने कहा अभी इतनी जल्दी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का बयान आया है। उन्होंने कि कहा 'हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना दुखद है। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। बीजेपी विधायक विश्वास सांरग ने भी कहा है कि 'मध्यप्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब हो रही है। पिछले एक महीने में कांग्रेस सरकार में गुंडे-बदमाशों और नक्सलियों संरक्षण मिल रहा है। मामले की निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए।'
     

  • MP में इलाज की 'सहायता योजना' होगी बंद, कमलनाथ ने बनाया ये नया प्लान
    दो लाख करोड़ से अधिक कर्ज से जूझ रहे मध्य प्रदेश में अब नई सरकार फंड बचाने के प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में इलाज के लिए मिलने वाली मुख्यमंत्री विवेकाधीन निधि और राज्य बीमारी सहायता योजना एक अप्रैल से बंद कर दी जाएगी। इस योजना को आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के साथ जोड़ा जाएगा। राज्य बीमारी सहायता योजना के तहत अभी तक इलाज के लिए 20 हजार से दो लाख तक रुपए की मदद दी जाती है। लेकिन अब इस योजना को साल के अंत तक बंद करने की तैयारी है।


    PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Special News, Aj Ki Badi Khabrain, Congress, BJP, आज की बड़ी खबरें​​​​​​​
     

  • लोकसभा चुनाव से पहले अन्नदाता को साधने की तैयारी में कांग्रेस, निकालेगी 'किसान विजय रथ यात्रा'​​​​​​​
    कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी कर्जमाफी की घोषणा के बाद अब कमलनाथ की पूरी टीम मैदान में उतरने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को एक साथ पूरी सरकार, विधायक और पार्टी पदाधिकारी किसानों के फार्म भरवाने की शुरुआत करेंगे। इसके जरिए कमलनाथ सरकार की ब्रांडिंग का भी इरादा है। वहीं लोकसभा चुनाव में कर्जमाफी को भुनाने के लिए कांग्रेस 'किसान विजय रथ यात्रा' निकालने जा रही है। जिसमें कांग्रेस अपने कर्जमाफी का वादा करने की पूरी हकीकत बताएगी। 23 जनवरी से शुरू होने वाली यह यात्रा 41 दिन तक चलेगी और इस यात्रा की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से होगा। ये यात्रा विदिशा होते हुए ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड जाएगी। वहीं महाकौशल, विंध्य, निमाड़ से मालवा भी ये यात्रा जाएगी और 5 मार्च को मनासा में यात्रा का समापन होगा।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!