सुहाग की सेज पर बैठी दुल्हन के पेट में हुआ तेज दर्द, दवा लेकर कमरे में लौटा दूल्हा तो उड़ गए होश

Edited By meena, Updated: 07 May, 2021 06:19 PM

case of robbed bride in bhind

मध्य प्रदेश में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन पेट दर्द का बहाना बना कर रफू चक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ब्याह कर आई लड़की लुटेरी दुल्हन थी। इसके बावजूद दूल्हे को उम्मीद है कि वह घर लौटकर आएगी। इसी...

भिंड: मध्य प्रदेश में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन पेट दर्द का बहाना बना कर रफू चक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ब्याह कर आई लड़की लुटेरी दुल्हन थी। इसके बावजूद दूल्हे को उम्मीद है कि वह घर लौटकर आएगी। इसी वजह से अभी तक उसने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैरागपुरा का मनोज सोनी दलाल को 35 हजार रुपए देकर एक लड़की को लेकर आया था। उसने लड़की से अपने नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे। शादी के बाद दुल्हन को लेकर मनोज सोनी घर पहुंचा। रात को सुहाग सजाई गई और करीब 11 बजे जब वह अपनी दुल्हन का घूंघट उठाने लगा तो उसने पेट दर्द होना बताया। मनोज को लगा कि गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा हो। उसने दुल्हन से कहा कि वह थोड़ी देर बाहर टहल ले। इसके बाद उसकी दुल्हन करीब एक घंटे तक टहलती रही। लेकिन उसने फिर से कहा कि दर्द कम नहीं हो रहा।

PunjabKesari

इसके बाद युवक ने कहा कि मैं मोहल्ले की दुकान से दर्द की दवा लेकर आता हूं। वह नजदीक की दुकान से दवा लेकर लौटा तो उसके होश उड़ गए। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसने आस पड़ोस भी जांच पड़ताल की लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं लगा। लोगों के बार बार कहने के बावजूद भी मनोज सोनी दुल्हन के खिलाफ शिकायत लिखाने को तैयार नहीं। हालांकि जिससे लड़की खरीदी थी उस दलाल से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बावजूद वह उसके खिलाफ कोई शिकायत लिखाना नहीं चाहता उसे उम्मीद है कि वह लौटकर आ जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!