​​​​​​​किस्सा कुर्सी का, बात 'मार्बल सिटी' कटनी की

Edited By Vikas kumar, Updated: 18 Oct, 2018 04:12 PM

casey s chair talk marble city of katni

मार्बल सिटी के नाम से मशहूर एवं भारत का मध्य बिंदू कटनी भी मध्यप्रदेश के बड़े औधौगिक क्षेत्रों में शामिल है, हर जगह की तरह यहां पर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कटनी जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से

कटनी: मार्बल सिटी के नाम से मशहूर एवं भारत का मध्य बिंदू कटनी भी मध्यप्रदेश के बड़े औधौगिक क्षेत्रों में शामिल है, हर जगह की तरह यहां पर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कटनी जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 3 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इनमें शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली बड़वारा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, जबकि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद सामान्य सीटें हैं।

PunjabKesari

 हम बात करते हैं  मुड़वारा विधानसभा की....

इतिहास में देखा जाए तो यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन पिछले 15 सालों से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर पाना चाहती है। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के संदीप जयसवाल ने कांग्रेस के फिरोज अहमद को 47138 वोट से हरा दिया था, इससे पहले 2008 में गिरिराज किशोर पोद्दार (बीजेपी) के पास यह सीट थी। लेकिन इस बार कांग्रेस-बीजेपी के आलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। 'आप' ने मुरवारा से सुनील मिश्रा को उम्मीदवार नियुक्त कर दिया है। 

हवाला कारोबार से लेकर अवैध खनन जैसे कई बड़े भ्रष्टचार कटनी में बीजेपी के शासनकाल में ही हुए है। हाल ही में कटनी में पुलिस अधिकारी गौरव तिवारी के द्वारा हवाला कारोबार का मामला उजागर किया गया था जिसमें म.प्र के राज्यमंत्री संजय पाठक का भी नाम आया था, जिसके चलते आईपीएस गौरव तिवारी का ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद कटनी के नागरिकों के द्वारा कई दिनों तक इस ट्रांसफर के खिलाफ आंदोलन किया गया। जिसके बाद से कटनी में भाजपा विरोधी लहर उठने लगी। औऱ इसका सीधा असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है

विधानसभा चुनाव 2013...
कुल मत- 211528

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

संदीप जयसवाल

बीजेपी

87396

फिरोज अहमद

कांग्रेस

40258

रविन्द्र वर्मा

बीएसपी

4444


बात करें विधानसभा चुनाव 2008 की तो यहां से बीजेपी के गिरिराज किशोर पोद्दार विधायक चुने गए थे।....  
2008  में कुल मत-  161549

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

गिरिराज किशोर पोद्दार

बीजेपी

51604

प्रियदर्शन गौर

कांग्रेस

21538

बृजमोहन तिवारी

बीएसपी

12147


PunjabKesari
 

विजयराघव गढ़ विधानसभा.....

कभी कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली यह विधानसभा अब बीजेपी के कब्जे में है, वर्ष 2008 में कांग्रेस के संजय पाठक ने भाजपा के ध्रुवप्रताप सिंह को 22,801 मतों से हराया था, वहीं 2013 में मौजूदा विधायक ने फिर बीजेपी उम्मीदवार पद्मा शुक्ला को मात्र 929 मतों से हराया था। लेकिन कुछ समय बाद विधायक संजय पाठक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गऐ। और 2014 में हुए उपचुनाव में संजय पाठक ने कांग्रेस के विजेन्द्र मिश्रा को 53,397 मतों से हरा दिया है। बीजेपी को 90,084 व कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र मिश्रा को 36,687 वोट मिले। लेकिन बीते दिनों कटनी में तत्कालीन IPS आफिसर गौरव तिवारी ने 500 करोड़ का हवाला कांड उजागर किया था, जिसमें संजय पाठक का भी नाम आया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने हवाला कांड के मामले की जांच के बीच कटनी एसपी गौरव तिवारी का तबादला कर दिया था। जिसके लिये म.प्र सरकार औऱ संजय पाठक का काफी विरोध भी हुआ था। हवाला कांड के बाद से संजय पाठक की छवी पर खासा असर पड़ा  है, जिसका फायदा 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है।

 विधानसभा उपचुनाव 2014....

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

        संजय पाठक

भाजपा

90084

विजेंद्र विजय प्रकाश मिश्रा

कांग्रेस

 36687


विधानसभा चुनाव 2013...
कुल मत - 195183

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

संजय पाठक

कांग्रेस

60719

पद्मा शुक्ला

बीजेपी

59790

हाजी गुलाम भाई

बीएसपी

15560

 

बात करें 2008 की तो कांग्रेस के संजय पाठक बीजेपी के ध्रुव प्रताप सिंह को हराकर यहां से विधायक चुने गए थे।

कुल मत -  157725

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

संजय पाठक

कांग्रेस

53124

पद्मा शुक्ला

बीजेपी

30323

हाजी गुलाम भाई

बीएसपी

15262

 

बहोरीबंद विधानसभा..

2013 के मुताबिक बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में 2,04,898 मतदाता हैं। बहोरीबंद सीट भाजपा विधायक प्रभात पांडे के निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट से पूर्व विधायक प्रभात पांडे के बेटे प्रणव पांडे को मुख्य दावेदार माना जा रहा है। इस सीट से पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का नाम भी सुर्खियों में है। प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता अजय विश्नोई को विधानसभा चुनाव में जबलपुर की पाटन विधानसभा सीट से पराजय का सामना करना पड़ा था जबकि बहोरीबंद सीट पर कांग्रेस के लगातार दो बार से विधायक रहे निशिथ पटेल को पराजित किया था। इस सीट के लिए संजय पाठक व पदमा शुक्ला के बीच जमकर राजनीतिक खीचा- तानी चल रही है। 
2014 विधानसभा उपचुनाव....

 

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

कुंवर सौरभ सिंह

कांग्रेस

76712

प्रणय प्रभात पांडे

बीजेपी

68735

एम के खान

लोसपा

1328

   
2013 विधानसभा चुनाव.....

कुल मत- 204898

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

प्रभात पांडे

भाजपा

54504

 प्रभात पांडे

कांग्रेस

33586

कुंवर सौरभ सिंह

बसपा

32829

 

बडवारा विधानसभा...

बड़वारा विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भाजपा का कब्जा है।  भाजपा के मोती कश्यप ने 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। भाजपा के मोती कश्यप ने कुल 62292 मत लेकर जीत हासिल की थी। वही कांग्रेस के विजय राघवेन्द्र सिंह को 59005 मत मिले और बसपा के झगड़ू लाल कोल को मात्र 9034 मत मिले थे।

2013 विधानसभा चुनाव...
कुल मत -207180

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

मोती कश्यप

भाजपा

60719

 विजय रगवेन्द्र सिंह

कांग्रेस

 59005

 

विधानसभा चुनाव 2008...

2008  कुलमत- 166640

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

मोती कश्यप

भाजपा

44440

 गीत भगत कश्यप

कांग्रेस

19476

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!