विश्व रेडियो दिवस पर CM शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, जानिए 13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है Radio Diwas

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2021 12:49 PM

cm shivraj congratulated the people on world radio day

13 फरवरी यानी आज विश्व भर में ''विश्व रेडियो दिवस'' मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रेडियो दिवस पर बधाई दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा कि रेडियो से हम सभी की यादें जुड़ी हैं। गीत, समाचार व...

भोपाल(इजहार हसन खान): 13 फरवरी यानी आज विश्व भर में 'विश्व रेडियो दिवस' मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। रेडियो एकमात्र ऐसा जनसंचार का माध्यम है, जिसके ज़रिये असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर गावं, कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रेडियो दिवस पर बधाई दी है।


PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा कि रेडियो से हम सभी की यादें जुड़ी हैं। गीत, समाचार व खेल कॉमेन्ट्री को सबके साथ सुनने का जो आनंद था, वह अतुलनीय था। आज भी शहर से लेकर गांव तक में यह संचार का अत्यंत सशक्त माध्यम है। रेडियो हम सबको सदैव ऐसे ही आनंद व ज्ञान से समृद्ध करता रहे, #WorldRadioDay पर यही शुभकामनाएं!

PunjabKesari

आपको बता दें कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस और शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड  रेडियो डे मनाया जाता है। सबसे पहले 13 फरवरी 2010 में विश्व रेडियो दिवस मनाये जाने के लिए स्पेन रेडियो अकैडमी प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने इसकी घोषणा कर दी और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अपनाया गया था। इसके बाद यूनेस्को ने पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस मनाया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!