दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम शिवराज, केंद्र ने MP को दी ये सौगात

Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2021 08:51 PM

cm shivraj met pm modi in delhi

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को नईदिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम की मुलाकात के बाद फैसला  हुआ कि मप्र में वैक्सीनेशन का महाअभियान अब जुलाई की बजाय जून में होगा। पहले तय हुआ...

मध्य प्रदेश डेस्क: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को नईदिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम की मुलाकात के बाद फैसला हुआ कि मप्र में वैक्सीनेशन का महाअभियान अब जुलाई की बजाय जून में होगा। पहले तय हुआ था कि महाअभियान एक जुलाई से तीन जुलाई तक होगा। अब यह महाअभियान 21 जून से चलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले और मध्यप्रदेश के हालात पर चर्चा की और कुछ निवेदन किये।  जिसे केंद्रीय मंत्रियों ने स्वीकार कर लिया।

PunjabKesari

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकाए ने मध्यप्रदेश में बेटियों के लिए संभागीय मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर छात्रावास खोलने के फैसला किया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की।  शिवराज केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत से आज चर्चा हुई। उन्होंने मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर 500 सीटर और आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालयों पर भी बेटियों के लिए छात्रावास खोलने का फैसला किया है। उनके इस निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!