Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2020 01:20 PM
जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी और कहा कि मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वह अपना टेस्ट जरूर करा लें और मेरे लिए भगवान से प्रार्थना करें। इसके...
जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी और कहा कि मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वह अपना टेस्ट जरूर करा लें और मेरे लिए भगवान से प्रार्थना करें। इसके पहले पूर्व विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। विनय सक्सेना को उपचुनाव की जिम्मेदारी मिली थी। वह लगातार दौरे भी कर रहे थे। यही वजह है कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगतार बढ़ रहा है आमजन से लेकर खास तक सभी पर इसका खतरा मंडरा रहा है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज समेत बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं।