पूर्व मंत्री ने साधा भाजपा पर निशाना!, कहा- एक प्रायोजित जहर ने ले ली राजीव त्यागी की जान

Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Aug, 2020 02:57 PM

congress spokesperson rajiv tyagi is no more

कांग्रेस के स्टार प्रवक्ता राजीव त्यागी का 53 वर्ष की उम्र में बुधवार को हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। राजीव त्यागी बुधवार को एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे, इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबि....

भोपाल: कांग्रेस के स्टार प्रवक्ता राजीव त्यागी का 53 वर्ष की उम्र में बुधवार को हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। राजीव त्यागी बुधवार को एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे, इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से उनकी तीखी डिबेट भी हुई। लेकिन डिबेट खत्म होते ही सीने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। त्यागी की मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई, तमाम कांग्रेसी व भाजपाई नेताओं ने उनकी मौत पर शोक प्रकट किया। वहीं अब त्यागी की मौत का कारण टीवी डिबेट भी माना जा रहा है, जिसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्विजय सिंह के बेटे ने इसकी लिए इशारों इशारों में भाजपा पर निशाना साधा है। 

क्या कहा जयवर्धन सिंह ने .....
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक ख़ास राजनैतिक विचारधारा को पोषित करने वाले प्रायोजित ज़हर ने राजीव त्यागी जी की मुखर आवाज़ को शांत किया है। प्रतिदिन यह ज़हर हिन्दू-मुस्लिम की विसात पर हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करते-करते आज हम तक पहुँच गया है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के दुखद देहांत की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूं। आज हमने एक मुखर आवाज़ को खो दिया। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। टीवी बहसों में शब्दों की एक लक्ष्मण रेखा तो होना चाहिये। उत्तेजित और भड़काने से बेहतर है की एक सार्थक विमर्श स्थापित किया जाये।

 


बता दें कि एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेने वाले राजीव त्यागी डिबेट के दौरान भी कुछ असहज नजर आए, लेकन शायद इस बात से वे खुद भी अनजान थे के अगले ही कुछ घंटों में उनके साथ क्या होने वाला है। टीवी डिबेट खत्म होने के बाद वे घर गए, और तबीयत खराब होने के बाद बेहाश हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अकसर राजीव त्यागी के साथ डिबेट में हिस्सा लेने वाले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भी ये सूचना पाने के बाद हैरान रहे गए। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है, अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे, गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Live Debate, Rajiv Tyagi, Congress, BJP, Sambit Patra, Jayawardhan Singh, no more Rajiv Tyagi

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!