कांग्रेसियों ने जलाया प्रद्युम्न लोधी का पुतला, कहा- दलबदलुओं को उपचुनाव में मिलेगा मुंहतोड़ जबाव

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2020 06:05 PM

congressmen burnt effigy of pradyuman lodhi

छतरपुर में कांग्रेस के स्वर मुखर हो चुके हैं और अब वह भाजपा और उसमें आने वाले लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर भी विरोध प्रदर्शन करने लगी है और भाजपाई हैं कि मुंह ताकते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के बक्सवाहा का है। जहां बक्सवाहा, घुवारा, बड़ामलहरा...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में कांग्रेस के स्वर मुखर हो चुके हैं और अब वह भाजपा और उसमें आने वाले लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर भी विरोध प्रदर्शन करने लगी है और भाजपाई हैं कि मुंह ताकते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के बक्सवाहा का है। जहां बक्सवाहा, घुवारा, बड़ामलहरा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये प्रद्युम्न सिंह लोधी का पुतला फूंका गया। कांग्रेसियों द्वारा दल-बदलने वाले नेता लोधी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गये।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बक्सवाहा में तुलादान के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युमन सिंह लोधी को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान दल-बदलू नेता का राज बदल दो तख्त बदल दो ताज बदल दो की नारेबाजी भी की गई। वहीं पुनः आसीन जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि क्षेत्र कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना था लेकिन प्रद्युम्न सिंह लोधी दल बदलू नेता निकले और उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे नेता आम जनता के विकास के लिए नहीं अपने विकास की सोचते है, उपचुनाव में आम जनता ऐसे दलबदलू नेता को मुंहतोड़ जवाब देगी।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक प्रद्युम्न सिंह के भाजपा में आने से कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपाई भी नाराज हैं। क्योंकि प्रद्युम्न सिंह लोधी के भाजपा में आने से कांग्रेस कहीं न कहीं भारी कमजोर पड़ी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को जिले में पिछड़ा वर्ग का बड़ा नेता हाथ लग गया है। जिससे कांग्रेस और भाजपाई दोनों ही पार्टियों के नेता खासे नाराज हैं। बता दें कि प्रद्युम्न सिंह से पराजित भाजपाई मंत्री ललिता यादव उनके भाजपा में आने का विरोध कर चुकी हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!