छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर जारी, 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा केस आए सामने

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2022 01:31 PM

corona havoc continues in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर जारी है।  बीते 24 घंटे में राज्य में 5 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं ओमीक्रोन के मरीज भी सामने आए हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 47 हजार 124 लोगों की जांच की गई जिनमें से 5029 लोग पॉजिटिव...

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर जारी है।  बीते 24 घंटे में राज्य में 5 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं ओमीक्रोन के मरीज भी सामने आए हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 47 हजार 124 लोगों की जांच की गई जिनमें से 5029 लोग पॉजिटिव आए है। हालांकि 6001 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अच्छी खबर यह है कि नए केसों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है। हालांकि 8 मरीजों की उपचार के दौरान हो गई मौत, जिसमें 6 अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

प्रदेश में पॉजिटिव दर 10.67 प्रतिशत है। प्रदेश में एक्टिव केस अब 30 हजार 756 हो गए हैं। वहीं अब तक कुल 10 लाख 86 हजार 207 कोरोना मरीज पाए गए हैं। कुल 10 लाख 41 हजार 746 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 8 नई मौतों के साथ कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13705 हो गई है।

सबसे ज्यादा रायपुर में 1183 नए पॉजिटिव, दुर्ग जिले में 712,  रायगढ़ में 369, बिलासपुर में 337 , राजनांदगांव में 278, जांजगीर-चांपा 169, सरगुजा 204 और कोरबा में 175 नए केस पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!