कोरोना पॉजिटिव 70 साल की बुजुर्ग ने पुलिस की कराई परेड, अस्पताल से भाग झाड़ियों में छुपी

Edited By meena, Updated: 30 May, 2020 04:44 PM

corona positive 70 year old veteran conducted police parade

इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना संक्रमित एक 70 वर्षीय महिला वहां से भाग निकली। इलाज के लिए भर्ती बुजुर्ग महिला स्वास्थ्यकर्मियों से आंख बचाकर शुक्रवार 29 मई को अचानक अस्पताल से भाग गई और झाड़ियों में जाकर छिप गई...

इंदौर: इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना संक्रमित एक 70 वर्षीय महिला वहां से भाग निकली। इलाज के लिए भर्ती बुजुर्ग महिला स्वास्थ्यकर्मियों से आंख बचाकर शुक्रवार 29 मई को अचानक अस्पताल से भाग गई और झाड़ियों में जाकर छिप गई। एक घंटे तक पुलिस ने महिला को ढूंढने का प्रयास किया। अंत में डॉक्टर की टीम आने के बाद बुजुर्ग महिला को पकड़ कर वापस लाया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छतरी बाग के क्वारंटीन सेंटर में थी। कुछ दिन पहले ही इसे परिवार सहित अरविंदो अस्पताल में लाया गया था। शुक्रवार को अचानक ये महिला अस्पताल से भाग निकली। आगे आगे बुजुर्ग महिला और पीछे पीछे पुलिस। तकरीबन एक घंटे तक लुका छिपी का यह खेल चलता रहा। बड़ी बाच यह कि पुलिस के पास पीपीई किट भी नहीं थी जिसकी वजह से महिला को पुलिस जवान समझाते रहे लेकिन महिला नहीं मानी। अंत में अरविंदो अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मियों ने आकर महिला को पकड़ा और उसे अपने साथ अस्पताल ले गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!