Video: बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय हिरासत में, रिजॉर्ट के बाहर बैठे थे धरने पर

Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2020 11:53 AM

मध्य प्रदेश में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह पार्टी के 16 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां पुलिस ने रोक लिया और विधायकों से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह, डीके...

भोपाल/बेंगलुरु (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह पार्टी के 16 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां पुलिस ने रोक लिया और विधायकों से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह, डीके शिवकुमार समेत अन्य कांग्रेस नेता रमाडा रिजॉर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए इसके बाद में पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में भी ले लिया। 

PunjabKesari


दरअसल कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके 22 विधायकों और मंत्रियों को मनाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बेंगलुरु गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और रोक लिया। इस बीच विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद भी हुआ। दिग्विजय ने ट्वीट बहस का वीडियो भी किया जारी है। 

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह के पहुंचने पर पुलिस के आला अधिकारी भी होटल पहुंचे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ,सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव, सचिन यादव व कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद भी थे। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि "मैं बेंगलुरु के रमादा होट्ल पहुंच गया हूं। पुलिस हमें रोक रही है" पुलिस नहीं जाने दे रही विधायकों से मिलने कांग्रेस विधायकों से मिलने से रोक रही है।
 


उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मुलाक़ात अपने विधायकों से नहीं होगी, मैं अनशन की घोषणा करता हूं। हमारे देश में लोकतंत्र है, डिक्टेटरशिप नहीं। इसके बाद दिग्गी राजा को उनके नेताओं सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसका वीडियो भी जारी किया। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!