दिग्विजय का ट्वीट, मोहन भागवत से पूछा- क्या सीएम को नहीं मांगनी चाहिए माफी ?

Edited By kamal, Updated: 27 Jul, 2018 12:59 PM

digvijay s tweet asks mohan bhagwat if cm should not ask for forgiveness

पिछले कई दिन से मध्यप्रदेश की राजनीति में सुर्खियां बटोर रहे देशद्रोह संबंधित विवाद में अब कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को बीच में ले आए हैं। सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा है कि...

भोपाल : पिछले कई दिन से मध्यप्रदेश की राजनीति में सुर्खियां बटोर रहे देशद्रोह संबंधित विवाद में अब कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को बीच में ले आए हैं। सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने पर गुरुवार को वे अपनी गिरफ्तारी देने भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने गए थे। थाने से उन्हें सूचित किया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस के पास उनके विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं हैं।


उन्होंने लिखा है कि वे मुख्यमंत्री चौहान से पूछना चाहते हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने एक भूतपूर्व मुख्यमंत्री पर देशद्रोह का झूठा आरोप लगा दिया, क्या मुख्यमंत्री चौहान को अब उनसे माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा है कि क्या संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने मुख्यमंत्री को उनसे माफ़ी मांगने के निर्देश देंगे।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कथित तौर पर देशद्रोही कहा था। इसके विरोध में कल दिग्विजय सिंह भोपाल के एक थाने में गिरफ्तारी देने गए थे, हालांकि उनके खिलाफ कोई शिकायत या प्रकरण दर्ज नहीं होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। 
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!