रामेश्वर ने कहा कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देंगे ! दिग्विजय बोले- मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं, तारीख भी बताई

Edited By meena, Updated: 20 Nov, 2021 01:28 PM

digvijay singh s open warning to rameshwar sharma

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को खुली चुनौती दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़...

भोपाल: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को खुली चुनौती दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा।

दरअसल, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलुजा ने रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रामेश्वर शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं , ये कैसी इनकी भाषा….? पहले सिंधी समाज के बारे में , फिर राजपूत समाज के बारे में , और अब कांग्रेस के बारे में… कितना अहंकार , सत्ता का कितना नशा…? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है…?

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने इसी ट्वीट को पोस्ट करते हुए रामेश्वर शर्मा को चेतावनी दी है कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा। आपको बता दें कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का कोई आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। उससे ख्याल रखना पड़ेगा। यहां नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया लेकिन कुछ करके नहीं आया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!