कंगना रनौत और पूर्व मंत्री की तू-तू, मैं-मैं पर बोले दिग्विजय सिंह- ये कंगना कौन है?

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2021 04:53 PM

digvijay singh s stance on kangana ranaut

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और अभिनेत्री कंगना रनौत की तू-तू मैं-मैं में अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। दरअसल मामले की शुरूआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव ने की थी और उन्होंने कंगना...

मध्य प्रदेश डेस्क: कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और अभिनेत्री कंगना रनौत की तू-तू मैं-मैं में अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। दरअसल मामले की शुरूआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव ने की थी और उन्होंने कंगना रनौत को नाचने गाने वाली महिला बता दिया था। जबाव में कंगना रनौत ने ट्वीट कर उन्हें बेवकूफ बता दिया और कहा कि मैं एक राजपूत महिला हूं और हड्डियां तोड़ती हूं। बात यहीं खत्म नहीं हुई और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया लहजे में कह दिया कौन है कंगना।

PunjabKesari

दरअसल, दिग्विजय सिंह शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई के विरोध में भोपाल में बंद करवाने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने जब पांसे की टिप्पणी पर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुरा कर बात टाल दी। उन्होंने कहा कि ये कंगना कौन है और बिना जवाब दिए हंसते हुए चले गए।

PunjabKesari

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बैतूल जिले के हैंडलिंग प्लांट में अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए पहुंची थी जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। शूटिंग रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं घायल हो गए थे। इसी के विरोध में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!