7 दिन से नक्सलियों की कैद में था इंजीनियर, पत्नी की गुहार पर किया रिहा

Edited By meena, Updated: 17 Nov, 2021 06:59 PM

engineer released from prison of naxalites after 7 days

नक्सलियों ने पिछले 7 दिन से जिस इंजीनियर को बंदी बनाकर रखा था उसे रिहा कर दिया है। इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे रिहा किया है। इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार...

बीजापुर: नक्सलियों ने पिछले 7 दिन से जिस इंजीनियर को बंदी बनाकर रखा था उसे रिहा कर दिया है। इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे रिहा किया है। इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार भी मौजूद हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इंजीनियर अजय की रिहाई सात दिनों बाद हुई है। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता ने माओवादियों से उसके पति को छोड़ने गुहार लगाई थी। वो उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में भी निकली थी। उस दौरान उसका 3 साल का छोटा बच्चा भी साथ था। बताया यह भी जा रहा है कि माओवादियों ने पहले जनअदालत लगाई, जिसके बाद फिर उनकी रिहाई की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार इंजीनियर अजय रोशन 11 नवंबर को सब इंजीनियर प्यून को लेकर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने भीतरी इलाक़ों में गए थे। उसी दौरान करीब दोपहर 12.30 बजे दोनों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। उनके सहयोगियों को माओवादियों ने दूसरे दिन छोड़ दिया था, लेकिन इंजीनियर को नहीं छोड़ा गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!