नामचीन डॉक्टर परवेज खान निकला हिरण के मांस का सप्लायर

Edited By meena, Updated: 15 Dec, 2020 04:53 PM

famous doctor parvez khan turns out to be a deer meat supplier

धार्मिक नगरी उज्जैन में पेशे से दांत के डॉक्टर के घर से हिरण का मांस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर परवेज खान घर से हिरण का मांस सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके घर में फ्रिज में...

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में पेशे से दांत के डॉक्टर के घर से हिरण का मांस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर परवेज खान घर से हिरण का मांस सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके घर में फ्रिज में से 9 किलो 800 ग्राम मांस जब्त किया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक उज्जैन की माधवनगर थाना पुलिस ने एक दांत के डॉक्टर के घर से 9 किलो 800 ग्राम हिरण का मांस बरामद किया है। टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जब छापेमारी की गई तो डॉक्टर परवेज के घर में फ्रीज में अलग-अलग थैलियों में मांस रखा पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त था और घर से ही क्रय विक्रय करता था।

PunjabKesari

पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि उसने हिरण का मांस शाजापुर के लाला नाम के युवक से खरीदा था। पुलिस अब लाला की तलाश में है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस गोरखधंधे में और कौन कौन लिप्त है और इसके तार कहां कहां जुड़े हैं इन सभी बातों का भी पता लगाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!