Edited By meena, Updated: 12 Dec, 2020 05:38 PM
पं. बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए पथराव को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता व नेता ममता बनर्जी सरकार विरोध कर रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता इस हमले को भाजपा पार्टी की साजिश बता रहे हैं। इसी कड़ी में...
रतलाम: पं. बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए पथराव को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता व नेता ममता बनर्जी सरकार विरोध कर रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता इस हमले को भाजपा पार्टी की साजिश बता रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सासंद और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कांतिलाल भूरिया ने इसे हिंसा फैलाने का नया तरीका बताया और कहा है कि पं बंगाल में ममता सरकार ने नहीं बल्कि खुद भाजपा के लोगों ने ही किया है और गाड़ियां फोड़ी है।
कांतिलाल भूरिया ने कहा कि बीजेपी अराजकता और हिंसा फैलाने का काम करती है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है। वहां बीजेपी सारे देश के लोगों को ले जाकर हिंसा फैलाने का काम करेगी तो सरकार तो रोकेगी। भाजपा के लोग ही पथराव करके गाड़िया फोड़ते हैं और आरोप ममता बनर्जी पर लगाते हैं। बीजेपी ने देश में हिंसा फैलाना का ये नया तरीका निकाला है।'
वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी कांतिलाल भूरिया ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पूरे देश में उग्र रूप धारण कर रहा है। भारत सरकार न तो किसानों से बात कर रही और न ही उनकी मांगें पूरी कर रही है। नए कृषि कानून किसानों के नहीं बल्कि उद्योगपतियों के पक्ष में बनाए गए हैं।