सरेंडर या गिरफ्तारी, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे( VIDEO)

Edited By meena, Updated: 09 Jul, 2020 10:45 AM

कुख्यात मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी...

भोपाल(इजहार हसन खान): कुख्यात मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। यह एक बड़ा मामला है। मध्य प्रदेश की पूरी पुलिस अलर्ट पर है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास दूबे की गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। गिरफ्तारी मंदिर के अंदर से या बाहर से हुई इसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। वह शुरु से ही कुरुरता की सारी हदें पार कर रहा था उसका यही होना था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार,  कानपुर के चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आज सुबह 5.30 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा। वह चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि वह विकास दुबे है। मंदिर परिसर में पहुंचकर खुद को बताया विकास दुबे उसके बाद मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने उसे गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। इसके बाद अब उसे उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है। बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था, लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे गैंगस्टर विकास दुबे को पकडऩे गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा, तीन दारोगा और चार सिपाहियों की हत्या कर दी थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!