MP के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर की घाटी में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आए 50 लोग, 15 की मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Oct, 2026 12:45 PM

gwalior truck accident major incident near sheetla mata temple

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर की घाटी में एक बड़ा हादसा सामने आया है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर की घाटी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मंदिर की घाटी से उतरते समय एक ट्रक बेकाबू हो गया और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

PunjabKesariहादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लाए गए हैं, जबकि घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है। जानकारी के मुताबिक, घायलों में करीब पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesariट्रॉमा सेंटर पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव भी जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशासनिक सहायता की जानकारी ली।

PunjabKesariट्रक को घाटी में जाने की अनुमति किसने दी?

हादसे के बाद ट्रक के घाटी में प्रवेश और दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन इस बात की पड़ताल कर रहा है कि ट्रक को उस मार्ग से गुजरने की अनुमति किसने दी थी और इस घटना में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं। फिलहाल प्रशासन की ओर से पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों और संभावित जिम्मेदारों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!