प्रेमी को रेप केस से बचाने के लिए नाबालिग ने थाने में खाया जहर, बोली- अब FIR करके दिखाओ

Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2020 07:34 PM

in order to save the lover from rape the minor ate poison in the police station

प्यार के चक्कर में कभी कभी लड़के लड़कियां कुछ ऐसा कर जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया जहां प्यार में पागल एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के लिए पहले अपने माता पिता से झगड़ा किया फिर थाने में...

ग्वालियर: प्यार के चक्कर में कभी कभी लड़के लड़कियां कुछ ऐसा कर जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया जहां प्यार में पागल एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के लिए पहले अपने माता पिता से झगड़ा किया फिर थाने में जाकर जहर खा लिया। जहर खाने की खबर से थाने में अफरा तफरी मच गई। लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी तबीयत ठीक है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, पुरानी छावनी मोतीझील निवासी 17 साल की लड़की का वहीं के रहने वाले रिंकू जाटव (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन को इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने लड़की की डांट लगाई और लड़के से कभी न मिलने के लिए कहा। परिजनों की रोक के बाद दोनों ने चुपके से भागने की प्लानिंग की।

PunjabKesari

इसके तहत 13 दिसंबर को बहोड़ापुर में एक शादी समारोह से वह अपने प्रेमी रिंकू के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों ने नाबालिग बेटी को भगाने के आरोप में लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। दोनों प्रेमी जोड़ा भागने के बाद पहले आगरा फिर दिल्ली में रहे। पैसे खत्म हुए तो वापस ग्वालियर वापस लौट आए। इधर पुलिस दोनों को लगातार ढूंढ रही थी। मंगलवार रात 1 बजे दोनों ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए और पुलिस ने दोनों को पकड़कर बहोड़ापुर पहुंचा दिया।

PunjabKesari

थाना में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
जहां लड़की के परिजनों ने रिंकू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बात कही, तो लड़की भड़क उठी और साफ मना कर दिया। माता पिता के साथ काफी गहमागहमी भी हुई। विवाद बढ़ा तो किशोरी ने बाथरूम जाने के लिए कहा। जहां महिला सिपाही उसे लेकर थाने के बाथरूम में ले गई। कुछ देर बाद लड़की वापस आई और पिता से बोली, "करा दो मामला दर्ज, मैंने जहर खा लिया है, अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं।" ये बात सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। लेकिन लड़की ने माता पिता या प्रेमी किसी पर भी कोई मामला न दर्ज करने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!