MP Election: कमलनाथ ने लिखा राज्यपाल को पत्र, किया सरकार बनाने का दावा

Edited By Vikas kumar, Updated: 12 Dec, 2018 05:37 AM

kamal nath proposed to form government

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। कांग्रेस 107 सीटें जीतकर सब से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते प्रदेश की राज्यपाल...

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। हालांकि ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 109 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि बीजेपी के खाते में 105 सीटें मिली हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते प्रदेश की राज्यपाल को सरकार का दावा पेश करने के लिए पत्र लिखा है। कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर रिजल्ट प्रक्रिया आने के बाद आज रात में ही मिलने का समय मांगा है। 
 

कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि, 'कांग्रेस पार्टी बहुमत के समर्थन से अकेली बडी पार्टी के रूप में उभरी है। सभी निर्दलियों ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन का भरोसा दिलाया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए अधिकारिक रूप से नजीता घोषित होने के बाद जल्द से जल्द मुलाकात का वक्त चाहता हूं।'

PunjabKesari, कमलनाथ .kamalnath image, assembly election result

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग अंतिम चरणों में हैं। अभी तक के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। कांग्रेस को अब तक 109 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बहुमत में होने के बाद भी राज्यपाल ने बीजेपी को मौका दिया था। जिससे सबक लेते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमनलाथ ने रात में ही राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा।  

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!