MP के सीएम से जानिए RAHUL के नाम की फुल फॉर्म, असम की चुनावी सभा में ऐसे किया एक्सप्लेन

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2021 05:07 PM

know the full form of name of rahul from the cm of mp

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने असम के पलासबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनके नाम और INC की फुलफॉर्म भी बताई।...

मध्य प्रदेश डेस्क: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने असम के पलासबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनके नाम और INC की फुलफॉर्म भी बताई। उन्होंने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए वंशवाद का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी के गुणगान करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की।

PunjabKesari

राहुल गांधी की फुलफॉर्म बताई
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के नाम की फुल फार्म बताते हुए कहा कि

R से रिजेक्टेड उन्हें देश ने नकार दिया है, रिजेक्ट कर दिया। इन्होंने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा।
A  से अपसेट माइंड देश में जब भी बड़ी चर्चा होती है राहुल कहीं भाग जाते हैं, पता नहीं कहां जाते हैं। मुद्दों की समझ नहीं
H से होपलेस- आप इनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकते, कांग्रेस से भी जनता को कोई उम्मीद नहीं है। अब तो G-23 भी कहने लगे हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष बदलो
U से यूजलेस-  यह किसी काम के नहीं है।
L से लायर- यह हमेशा झूठ बोलते रहते हैं।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि असम की कांग्रेस सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार था। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) का मतलब बताते हुए कहा कि
I- मतलब इनरिस्पांसबिल गैर जिम्मेदार
N-मतलब नेपोटिज्म परिवारवाद
C-मतलब करप्टेड भ्रष्टाचार से लिप्त
PunjabKesari

कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप
वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी फिर उनकी बेटी इंदिरा जी, फिर राजीव गांधी जी,फिर आ गए राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी,यही वंशवाद है।

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
असम में आकर प्रियंका गांधी तो ऑक्सीजन में चाय की पत्तियां तोड़ती हैं, ऐसा लग रहा था चाय की पत्ती तोड़ने नहीं फिल्मों की शूटिंग करने आए हैं।

पीएम मोदी व बीजेपी की तारीफों के बांधे पुल
वहीं भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है जिन पर पूरा हिंदुस्तान गर्व करता है। वे एक वैभवशाली,गौरवशाली शक्तिशाली संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे हैं लेकिन एक गरीब परिवार से चाय बेचने वाले परिवार से आते हैं, यहां के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल जी हो, हेमंत जी हो, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी,  गृह मंत्री जी अमित शाह जी, कोई वंशवाद की राजनीति नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता थे कोई गृह मंत्री, मुख्यमंत्री बन जाते हैं, मैं भी एक सामान्य और गरीब परिवार से आता हूं। मध्यप्रदेश का चौथी बार मुख्यमंत्री हूं लेकिन वहां कांग्रेस में वंशवाद चलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!