किसान आंदोलन में बड़ी चूक, कांग्रेस नेता ने SDM के मुंह पर पोती कालिख

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2020 07:04 PM

major lapse in farmer movement

पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरई में SDM कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। नारेबाजी के दौरान बंटी पटेल ने SDM सी.पी. पटेल का मुंह पर कालिख पोत दी। जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरई में SDM कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। नारेबाजी के दौरान बंटी पटेल ने SDM सी.पी. पटेल का मुंह पर कालिख पोत दी। जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन असफल रहे। जिसके बाद कार्यकर्ता बेकाबू हो गए इस दौरान हलका पथराव भी हुआ।

PunjabKesari
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को 9 सूत्री य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चौधरी गंभीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र गांव में स्थिति काफी गंभीर है। 742 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। मक्के का समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। प्रदेश सरकार कमल नाथ का इलाका होने के कारण जिले के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं मुंह काला करने की घटना को लेकर SDM ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

PunjabKesari
घटना की जानकारी मिलने के बाद ASP शशांक गर्ग मौके पर रवाना हो गए। बंटी पटेल ने 60 प्रभावित गांवों की 200 किलोमीटर तक की पदयात्रा की है। जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान SDM कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने और युवा कार्यकर्ताओं ने और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!