Edited By meena, Updated: 04 Nov, 2026 09:52 PM

मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पदस्थ 8 IPS अधिकारियों...
भोपाल : मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पदस्थ 8 IPS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इन अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में ही एक विभाग से दूसरे विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में शासन की ओर से 4 नवंबर की शाम आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत सभी 8 अधिकारियों की वर्तमान विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

