MP Election: 'दिया तले अंधेरा' की बड़ी मिसाल हैं मामा शिवराज, यकीन नहीं देखें Video

Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Nov, 2018 02:11 PM

प्रदेश में 15 सालों से शासित भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार सत्ता की राह आसान नहीं लग रही है। अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के क्षेत्र की जनता ही उनके खिलाफ हो गई है। शिवराज अ...

भोपाल: प्रदेश में 15 सालों से शासित भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार सत्ता की राह आसान नहीं लग रही है। अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के क्षेत्र की जनता ही उनके खिलाफ हो गई है। शिवराज अपने विधानसभा सीट में खुद प्रचार नहीं कर रहे हैं। उनकी पत्नि साधना और पुत्र कार्तिकेय जनता के बीच पहुंचकर उनके लिए समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार में उतरीं साधना सिंह को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। 

PunjabKesari

शिवराज की विधानसभा सीट बुधनी में जनसंपर्क के दौरान साधना सिंह पर एक महिला ने जमकर भड़ास निकाली। पानी की बढ़ती समस्या को लेकर महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, जब वोट का समय आता है तो सब हो जाएगा कहते हैं। लेकिन पानी नहीं मिल रहा। इसके बाद महिला ने कहा कि 'प्यासा मार डाला'। इस दौरान साधना सिंह के साथ वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह महिला बोलती ही रही, इसके बाद साधना सिंह असहज हो गईं, और वहां से चली गईं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, इसमें समय भी कम बचा है। ऐसे में जनता की नाराजगी पार्टी के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!