करोड़पति निकला नगर निगम का अधिकारी, EOW ने किया खुलासा

Edited By suman, Updated: 11 Oct, 2018 01:07 PM

municipal corporation officer house eow raid reveals property worth

मध्य प्रदेश में नगर निगम के एक अधिकारी की काली कमाई का EOW(आर्थिक अपराध अन्वेषण) टीम ने भंडाफोड़ किया है। निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के घर EOW ने छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति  खुलासा किया है। राठौर निगम में जल यंत्रालय एवं ड्रेनेज विभाग...

इंदौर: मध्य प्रदेश में नगर निगम के एक अधिकारी की काली कमाई का EOW(आर्थिक अपराध अन्वेषण) टीम ने भंडाफोड़ किया है। निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के घर EOW ने छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति  खुलासा किया है। राठौर निगम में जल यंत्रालय एवं ड्रेनेज विभाग में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है। कार्रवाई में प्रारंभिक रूप से 15 करोड़ की संपत्ति मिली है। आर्थिक अपराध अन्वेषण की टीम गुरुवार सुबह कार्रवाई के लिए राठौड़ के गुलाब बाग स्थित घर पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार राठौर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके पास करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई और सुबह से कार्यवाही शुरू की गई। 

PunjabKesari

छापेमारी में यह हुआ खुलासा
ASP के अनुसार कार्रवाई गुलाब बाग से शुरु की गई। जहां राठौड खुद रहते है वहां तीन मंजिला भवन है। इसके अलावा एक और तीन मंजिला भवन है। छापामारी में कमर्शियल बिल्डिंग, हॉस्टल, दुकानें भी मिली। प्लॉट स्कीम 78 में मारुती का शो रुम , स्किम 94 में भी प्लॉट मिला है। इसके साथ ही 20 लाख से ज्यादा कैश घर पर मिला है,  गोल्ड भी काफी संख्या में है। इन संपत्तियों के पर्याप्त साक्ष्य भी मिले है। टीम अभी संपत्ति का आंकलन कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!