Edited By suman, Updated: 29 May, 2019 03:07 PM
लोकसभा चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर राजनीति अभी भी उफान पर है। साध्वी प्रज्ञा ने बाद अब इंदौर से बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। ठा
इंदौर: लोकसभा चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर राजनीति अभी भी उफान पर है। साध्वी प्रज्ञा ने बाद अब इंदौर से बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। ठाकुर का कहना है कि, गोडसे राष्ट्रवादी थे। बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद जहां बीजेपी में हड़कंप मच गया है, वहीं कांग्रेस को राजनीतिक रोटियां सेकने का मौका मिल गया है।
विधायक ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ऊषा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बताया है। उषा ठाकुर ने कहा, नाथूराम गोडसे राष्ट्रवादी हैं, उन्होंने जीवनभर देश की चिंता की। उस समय क्या काल और परिस्थिति रही होगी जो उन्होने गांधी की हत्या का फैसला लिया। हमे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वहीं जब उनसे प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिया बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, संगठन भी स्पष्ट कर चुका कि वो उनका व्यक्तिगत बयान था।
साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया था देशभक्त
बता दें, इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा था कि, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। पार्टी ने इस बयान को साध्वी के निजी विचार बताकर पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन कांग्रेस ने इस पर बीजेपी की जमकर घेराबंदी की थी औरचुनाव आयोग पहुंच गई। वही मामला बढ़ता देख साध्वी ने पार्टी के निर्देश पर माफी मांग ली थी।