तीन राज्यों के 65 सांसदों में 11 ने ही खर्च की पूरी निधी, जानिए किसने किया कितना खर्च

Edited By Vikas kumar, Updated: 16 Jan, 2019 02:37 PM

of the 65 mps from three states 11 have spent the entire amount of expenditure

राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए फिर से वादों की झड़ियां लगाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिन तीन राज्यों में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया यहां के सां

भोपाल: राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए फिर से वादों की झड़ियां लगाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिन तीन राज्यों में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया, वहां के सांसदों को देखें तो ज्यादातर अपनी निधि खर्च करने में विफल रहे हैं। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के डाटा के अनुसार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 65 सांसदों में से महज 11 लोगों ने ही अपनी पूरी निधि का उपयोग किया है। 


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News,  Bhopal Hindi News , Bhopal Hindi Samachar, Rajsathan, Chhattisgarh, MP fund, Congress, BJP
 

सांसदों को विकास कार्यों में खर्च करने के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसके हिसाब से पांच वर्षों में सभी सांसदो को कुल 25 करोड़ रुपए मिलते हैं। बात अगर मध्यप्रदेश कि करें तो 29 सांसदो में कुल 9 ही ऐसे हैं जिन्होंने अपनी निधि पूरी खर्च की है। इनमें से सात बीजेपी और दो कांग्रेस के सांसद हैं। छत्तीसगढ़ में भी 11 सांसदों में केवल एक ने ही पूरी राशि खर्च की है। दुर्ग से ताम्रध्वज साहू ने ही अपनी निधि खर्च की है। वे अब उप-मुख्यमंत्री हैं, वहीं देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में 25 सांसदों में केवल एक सांसद बीजेपी के निहालचंद्र चौहान ने ही पूरी निधि खर्च की है। 


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News,  Bhopal Hindi News , Bhopal Hindi Samachar, Rajsathan, Chhattisgarh, MP fund, Congress, BJP


तीनों राज्यों में BJP कांग्रेस की सीटें

29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में कुल 26 सीटें बीजेपी के पास हैं और तीन कांग्रेस के पास हैं। हालांकि 2014 में कांग्रेस के पास महज 2 लोकसभा सीटें थीं, लेकिन रतलाम-झाबुआ के उप-चुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ही सबसे ज्यादा 10 सीटों के साथ आगे है, उसके बाद कांग्रेस के पास महज एक सीट है। इसके अलावा राजस्थान में 2014 लोकसभा चुनाव में तो बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन दो उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से ये सीटें छीन लीं। 


मध्यप्रदेश के सांसदों की रिपोर्ट 
 

सांसद लोकसभा क्षेत्र निधि
सुमित्रा महाजन इंदौर 25 करोड़
सावित्री ठाकुर   धार   25 करोड़
मनोहर ऊंटवाल   देवास 25 करोड़
गणेश सिंह सतना   25 करोड़
प्रहलाद पटेल       दमोह   25 करोड़
लक्ष्मीनारायण यादव सागर 25 करोड़
बोधसिंह भगत बालाघाट 25 करोड़
वीरेंद्र कुमार टीकमगढ   22.50 करोड़
फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला 17.50 करोड़
जनार्दन मिश्रा रीवा 22.50 करोड़
सुषमा स्वराज   विदिशा 22.50 करोड़
ज्ञान सिंह         शहडोल 12.50 करोड़
चिंतामणि मालवीय उज्जैन 22.50 करोड़
नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा 20 करोड़
भागीरथ प्रसाद   भिंड 22.50 करोड़
कमलनाथ छिंदवाड़ा 25 करोड़ 
ज्योतिरादित्य  सिंधिया गुना 25 करोड़
राकेश सिंह जबलपुर 20 करोड़
आलोक संजर   भोपाल 15 करोड़
अनूप मिश्रा मुरैना   22.50 करोड़
ज्योति धुर्वे बैतूल         15 करोड़
नागेंद्र सिंह खजुराहो   22.50 करोड़
सुभाष पटेल खरगौन 22.50 करोड़
रीति पाठक सीधी     20 करोड़
उदयप्रताप सिंह     होशंगाबाद 22.50 करोड़
सुधीर गुप्ता मंदसौर 20 करोड़
नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर   15 करोड़
कांतिलाल भूरिया रतलाम 12.50 करोड़

       
 
राजस्थान के सांसदों की रिपोर्ट
 

सांसद लोकसभा क्षेत्र निधि
निहालचंद चौहान गंगानगर 25 करोड़
अर्जुनराम मेघवाल बिकानेर 20 करोड़
चंद्रप्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ 22.50 करोड़
गजेंद्र सिंह शेखावत   जोधपुर     12.50 करोड़
सुभाषचंद्र बहेरिया भीलवाड़ा 15 करोड़
सुमेधानंद सरस्वती सिकार   20 करोड़
संतोष अहलावत झुंझुनू 20 करोड़
करण सिंह यादव   अलवर 17.50 करोड़
पीपी चौधरी पाली   22.50 करोड़
रघु शर्मा अजमेर 2.5 करोड़
मनशंकर निनामा बांसवाड़ा   22.50 करोड़
राज्वर्धन सिंह राठौर जयपुर ग्रामीण 17.50 करोड़
रामचरण वोहरा   जयपुर 12.50 करोड़
सोनाराम चौधरी बाड़मेर     17.50 करोड़
देवजी मनसिंगाराम पटेल     जालोर 17.50 करोड़
राहुल कासवान   चूरू 17.50 करोड़
अर्जुनमल मीना उदयपुर 20 करोड़
मनोज राजौरिया रौली   17.50 करोड़
हरिओम सिंह राठौर राजसमंद 17.50 करोड़
सीआर चौधरी नागौर   22.50 करोड़
दुष्यंत सिंह झालावाड़   22.50 करोड़
हरीशचंद्र मीना दौसा 12.50 करोड़
सुखबीर सिंह जोनपुरिया टोंक सवाईमाधोपुर 17.50 करोड़
बहादुर सिंह कोली भरतपुर     22.50 करोड़

 
 
छत्तीसगढ़ के सांसदों की रिपोर्ट
  

सांसद लोकसभा क्षेत्र निधि
अभिषेक सिंह राजनांदगांव   22.50 करोड़
ताम्रध्वज साहू दुर्ग   25 करोड़
रमेश बैस रायपुर     22.50 करोड़
कमलनादेवी पटले जांजगीर चापा 22.50 करोड़
चंदूलाल साहू महासमुंद 20 करोड़
बंशीलाल महतो कोरबा 22.50 करोड़
दिनेश कश्यप बस्तर 22.50 करोड़
विक्रम उसेंडी कांकेर 17.50 करोड़
विष्णुदेव साय रायगढ़   22.50 करोड़
कमलभान सिंह सरगुजा 22.50 करोड़
लखनलाल साहू बिलासपुर 22.50 करोड़

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!