खरगोन हिंसा की डराने वाली तस्वीरें आई सामने, मंदिरों और मकानों में आग लगा रहे उपद्रवी, घरों में ताले लगाकर भागे लोग

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2022 07:50 PM

खरगोन शहर में रविवार राम नवमी के पर्व पर निकले राम जुलूस हुए पथराव के बाद की कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। जिसमें उपद्रवी पत्थरबाजी करते और मंदिरों व घरों में आग लगाते दिख रहे हैं। पथराव और आगजनी से आहत लोग घरों को ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों के...

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन शहर में रविवार राम नवमी के पर्व पर निकले राम जुलूस हुए पथराव के बाद की कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। जिसमें उपद्रवी पत्थरबाजी करते और मंदिरों व घरों में आग लगाते दिख रहे हैं। पथराव और आगजनी से आहत लोग घरों को ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों में जाने को मजबूर हो गए। यहां तक कि मंदिरों में प्रतिमाएं भी जला दी गई। कर्फ्यू की वजह से इलाके में धार्मिक स्थानों में पूजा अर्चना नहीं हो पाई। लोग परेशान और हताश हैं।
PunjabKesari
PunjabKesari

दरअसल, घटना वाले दिन अलग अलग स्थानों पर पथराव होने लग गया। इसके बाद प्रभावित इलाका भटवाड़ी मोहल्ले से करीब 12 दर्जन से अधिक लोग मकानों पर ताले लगाकर सुरक्षित स्थान रिश्तेदारों के यहां पर शरण ले रखी है। क्योंकि इस इलाके में मकानों के अंदर लोग थे और अपद्रवियों ने लोगों के मकानों पर पथराव और गाड़ियों में आग लगा दी थी। यहां तक कि भैरव मंदिर के अंदर देवी की प्रतिमा भी जला दी गई।
PunjabKesari
PunjabKesari

वही प्राचीन विटल मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं की पूजा चौथे दिन भी नहीं हो पाई है। क्योंकि पुजारी भी मंदिर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। यहां के नागरिक इतने घबराए हुए है कि उपद्रव के चौथे दिवस भी लोग अपने घरों में नहीं लौटे हैं। वही प्रशासन द्वारा शांति की अपील की जा रही है। शहर में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!