अमित शाह बोले- मोदी ने कूटनीति से पाक को किया अलग-थलग

Edited By suman, Updated: 02 May, 2019 02:09 PM

pm modi killed pakistan shadow in mamam congress amit shah

चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी सरकार करार दिया। साथ ही विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाने साधे।

राजगढ़: चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी करार दिया। साथ ही विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है। मसूद अजहर ने कई बम धमाके कराए, लेकिन उसे कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित नहीं करा पाया। कल भारत के लिए स्वर्णिम दिन था, मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया।

PunjabKesari
 

'मोदी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को जेल में डाल दिया। अब राहुल गांधी कहते हैं कि वो देशद्रोह की धारा ही हटा देंगे। कांग्रेस देश को किस दिशा में ले जा रही है। उन्होंने दावा किया कि, वे देश भर में जहां भी गए, वहां बस मोदी, मोदी, मोदी का नारा सुना। आगे कहा कि, मोदी ऐसे नेता हैं जिनकी राह देश की जनता 70 साल से देख रही थी। राहुल गांधी और कांग्रेस गरीबों की बात करती है। इनके परिवार ने 55 साल तक देश में राज किया और सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा ही दिया।
 

PunjabKesari


इस दौरान शाह ने प्रदेश सरकार पर भी हमले बोले। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना शुरु की, लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता, क्योंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों की सूची नहीं भेजते। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सूची नहीं भेजेगी, तो कोई और तरीका निकालना होगा।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!