खंडवा में बरसे राहुल गांधी, बोले- बिरसा मुंडा और टंट्या मामा को फांसी दिलवाने में RSS ने की अंग्रेजों की मदद

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2022 07:36 PM

rahul gandhi lashed out at rss in khandwa

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी आज खंडवा के बड़ौदा अहीर स्थित टंट्या मामा के स्मारक पर पहुंचे। यहां उन्होंने टंट्या मामा की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। इसके बाद सभास्थल पहुंचे तो जय जौहार-जय आदिवासी से शुरुआत की।

खंडवा(निशात सिद्दिकी) : भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी आज खंडवा के बड़ौदा अहीर स्थित टंट्या मामा के स्मारक पर पहुंचे। यहां उन्होंने टंट्या मामा की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। इसके बाद सभास्थल पहुंचे तो जय जौहार-जय आदिवासी से शुरुआत की। साथ ही कहा कि बीजेपी वनवासी शब्द लाई है, जो सिर्फ यह दर्शाता है कि आप वनों में रहते हैं। जबकि आदिवासी शब्द से यह प्रमाण मिलते हैं कि आप देश के पहले और असली मालिक हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी पर मंच से जमकर हल्ला बोला। राहुल गांधी ने आरएसएस आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस ने बिरसा मुंडा और टंट्या मामा को फांसी पर लटकाने के लिए अंग्रजों की मदद की।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने मंच से कहा कि वनवासी शब्द के लिए भारतीय जनता पार्टी को माफी मांगना चाहिए और जल, जंगल, जमीन का अधिकार देना चाहिए। सिर्फ यही नहीं रुकना है। बच्चों को पढ़ाई का अधिकार मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आएगी तो हम आदिवासी शब्द का प्रयोग करेंगे। साथ ही जल, जंगल, जमीन का अधिकार देंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों पर सबसे ज्यादा कहीं अत्याचार होता है तो वह मध्यप्रदेश में होता है हमें ऐसा प्रदेश नहीं चाहिए आदिवासियों को इज्जत देने वाला और उनकी रक्षा करने वाला प्रदेश चाहिए।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा कि टंट्या मामा एक व्यक्ति जरूर थे। लेकिन एक सोच और एक विचारधारा भी थे। इसीलिए आज मैं यहां आया हूं। भाजपा की विचारधारा को कटघरे में खड़ा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि टंट्या मामा को फांसी पर अंग्रेजों ने जरूर चढ़ाया। लेकिन r.s.s. ने अंग्रेजों की मदद की। यह पूरा देश और पूरी दुनिया जानते हैं। उन्होंने न सिर्फ टंट्या मामा के साथ ऐसा किया बल्कि बिरसा मुंडा के साथ भी यही किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!