गोडसे को लेकर विवादित बयान देकर फंसी साध्वी, BJP प्रभारी बोले- ये है अनुभव की कमी

Edited By suman, Updated: 17 May, 2019 11:35 AM

sadhvi bjp incharge in the disputed statement about godse

लगातार अपने विवादित बयानों से पार्टी की किरकिरी करवा रही साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने भी तुरंत अपने आप को इससे अलग कर लिया। ध्य प्रदेश के भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धि पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यह उनका निजी बयान है। भाजपा नेता ने कहा...

भोपाल: लगातार अपने विवादित बयानों से पार्टी की किरकिरी करवा रही साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने तुरंत अपने आप को अलग कर लिया। अब मध्य प्रदेश के भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धि ने कहा कि, यह उनका निजी बयान है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि, साध्वी प्रज्ञा को अभी अनुभव की कमी है।
 

PunjabKesari


साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने अपने एक बयान में कहा कि, हम उनके (साध्वी प्रज्ञा) महात्मा गांधी संबंधी बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। हम इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पार्टी जल्द ही उनसे इस संबंध में सफाई मांगेगी। उन्हें अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। 

PunjabKesari


वहीं विपक्षी पार्टियों ने साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को लेकर भाजपा को निशाने पर ले लिया। हंगामा बढ़ता देख भाजपा ने भी तुरंत अपने आप को इससे अलग कर लिया और इस बयान को साध्वी प्रज्ञा की निजी राय बता दिया। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इस चुनाव में ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा’।

PunjabKesari

बवाल के बाद मांगी माफी
गुरुवार रात को साध्वी प्रज्ञा ने एक वीडियो बयान जारी कर अपने बयान के लिए माफी मांगी। साध्वी ने बयान को अपनी निजी राय बताया और कहा कि, महात्मा गांधी की इज्जत करती हूं। देश के लिए उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यदि मेरे बयान से किसी भी भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगती हूं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि,उनकी मंशा किसी को दुखी करने की नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को गलत समझा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!