सतना का लाल देश के लिए कुर्बान, कश्मीर के सोपियां में दो आतंकियों को ढेर करके पाई शहादत

Edited By Des raj, Updated: 20 Oct, 2021 10:19 PM

satna s lal sacrificed for the country got martyrdom by killing

कश्मीर मे देश का एक और लाल आतंकियों से लोहा लेता हुआ शहीद हुआ है ।  विंध्य के सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है ।सोपियां में हुई आतंकी मुठभेड़ में 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR के जवान कर्णवीर सिंह राजपूत ने शौर्य दिखाते हुए वीरगति...

सतना(रवि शंकर पाठक): कश्मीर मे देश का एक और लाल आतंकियों से लोहा लेता हुआ शहीद हुआ है ।  विंध्य के सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है ।सोपियां में हुई आतंकी मुठभेड़ में 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR के जवान कर्णवीर सिंह राजपूत ने शौर्य दिखाते हुए वीरगति को चूमा है । बेटे की शहादत की खबर सतना मे उनके परिजनों तक पहुंच गई है।

दो आतंकियों को मारने के बाद शहीद हुए कर्णवीर सतना जिले के ग्राम दलदल के मूल निवासी थे।रात से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में  सतना का लाल कर्णवीर भी मोर्चा संभाले हुए था। लेकिन इसी बीच सुबह लगभग 4 बजे आतंकियों की गोली उनके सिर और सीने पर लग गई।इस मुठभेड़ में पांच  जवान घायल भी हुए हैं। दो भाइयों में छोटे कर्णवीर की उम्र 26 वर्ष थी। अभी उनका विवाह नही हुआ था । 

कर्णवीर सतना शहर के वार्ड नंबर 22 उतैली के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के सुपुत्र थे। कल सुबह ही पिता से कर्णवीर की बात हुई थी,लेकिन फिर उसके बाद फोन नही उठा। आज दोपहर 12 बजे पिता को सूचना मिली कि उनका लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है।  खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी तबियत भी बिगड़ गई है। उधर शहादत की खबर मिलते ही विधायक रामपुर विक्रम सिंह विक्की और अपर कलेक्टर राजेश शाही शहीद के घर पहुंचे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!