भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेंदाता में चल रहा था जहां बुधवार को तड़के तीन बज कर करीब 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत तमात नेताओं ने उनके निधन पर ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी दुख व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी जताया शोक

कोरोना वायरस के हुए थे शिकार
अहमद पटेल को करीब एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद दिन प्रतिदिन उनकी तबीयत और बिगड़ती गई। अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जहां बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अहमद पटेल का निधन हो गया।

सोनिया गांधी के सलाहकार थे अहमद पटेल
बता दें कि अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक राजनीतिक सलाहकार थे। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे पटेल पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने पटेल के निधन पर दुख जताया है।
सोनिया गांधी के दाएं हाथ थे अहमद पटेल, अब कौन बनेगा कांग्रेस पार्टी का खेवनहार?
NEXT STORY